[metaslider id="31163"]
Featuredज्ञान विज्ञान

धनतेरस 2025: जानें शुभ उपाय, बढ़ाएं घर में सुख-समृद्धि और धन

.gmedianews24.com/नई दिल्ली। धनतेरस का पर्व दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ के योग बनते हैं।

धनतेरस पर करें ये उपाय

  1. सोना और चांदी की खरीदारी – अपने सामर्थ्य के अनुसार सोना या चांदी खरीदें। इससे पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

  2. चार मुख वाला दीपक जलाएं – घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना गया है। इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार की लंबी आयु व सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

  3. 13 दीपक और 13 कौड़ियां – सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाएं और इनके पास 13 कौड़ियां रखें। आधी रात को इसे घर के किसी कोने में गाड़ दें। यह उपाय अचानक धन लाभ के योग बनाता है।

घर में आए सुख-समृद्धि

  • मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल से ॐ का चिन्ह बनाएं।

  • धनतेरस से दीपावली तक रोज मां लक्ष्मी की पूजा और लौंग का जोड़ा अर्पित करें। इससे धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

  • नमक खरीदें और इसे दीवाली में भोजन में या पानी में मिलाकर घर की सफाई करें। इससे घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

Related Articles

Back to top button