
gmedianews24.comचंडीगढ़/हरियाणा। हरियाणा में एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ पुलिस ने राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, पंचकूला कमिश्नर, अंबाला आईजी, रोहतक एसपी समेत 15 वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम FIR में दर्ज किए हैं। FIR सेक्टर-11 थाना में सुसाइड नोट को आधार मानकर भारतीय दंड संहिता की धारा 108, 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत दर्ज की गई है।
पुलिस ने FIR में नामजद अधिकारियों में शामिल किया है:
-
हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर,
-
एडीजीपी संदीप खिरवार, अमिताभ ढिल्लों, संजय कुमार, रवि किरण माटा,
-
पंचकूला पुलिस आयुक्त सिवास कविराज,
-
अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन,
-
रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरानिया,
-
आईपीएस रामचंद्रन,
-
पूर्व डीजीपी मनोज यादव, पीके अग्रवाल,
-
पूर्व मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद,
-
पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा।
चंडीगढ़ पुलिस ने IG पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय SIT भी गठित की है, जो मामले की जांच करेगी।
FIR पर पत्नी ने जताया विरोध
आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार ने FIR पर एतराज जताया और पुलिस से कहा कि आरोपी अधिकारियों के नाम अलग कॉलम में लिखे जाएँ। परिवार की असहमति के कारण पूरन का पोस्टमॉर्टम चौथे दिन तक नहीं हो पाया। सरकार ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाते हुए उनके आवास के बाहर अस्थायी पुलिस बूथ लगाया है।
DGP शत्रुजीत कपूर के स्थान पर ADGP आलोक मित्तल को नियुक्ति
सूत्रों के अनुसार, DGP शत्रुजीत कपूर का स्थानांतरण तय हो गया है। उनकी जगह ADGP आलोक मित्तल को DGP रैंक प्रदान किया गया है। इसके अलावा IPS अशिंद्र सिंह चावला को भी DG रैंक दी गई है।






