[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

शहबाज शरीफ का सपना टूटा: अमेरिका ने पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइल देने की खबर का किया खंडन

gmedianews24.com/नई दिल्ली/इस्लामाबाद। हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान को AIM-120 एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) की आपूर्ति की मंजूरी दे दी थी। इस खबर को लेकर पाकिस्तान में उत्साह का माहौल बन गया था। लेकिन अब अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह गलत है और अमेरिका पाकिस्तान को नई AIM-120 मिसाइलें नहीं देगा।

अमेरिका ने बयान में कहा कि हाल ही में जारी अनुबंध संशोधन केवल रखरखाव और मौजूदा प्रणालियों की मरम्मत से जुड़ा है और पाकिस्तान की मौजूदा क्षमताओं में कोई सुधार शामिल नहीं है। अमेरिकी दूतावास ने साफ किया कि अनुबंध में पाकिस्तान को नई मिसाइलें देने या पहले से मौजूद मिसाइलों का अपग्रेड करने का कोई जिक्र नहीं है।

पाकिस्तानी मीडिया में मंगलवार को आई खबर में दावा किया गया था कि अमेरिका के युद्ध मंत्रालय ने एक हथियार अनुबंध में पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइल देने का नाम शामिल किया है। इस खबर के अनुसार, यह मिसाइल पाकिस्तान के F-16 बेड़े की क्षमता बढ़ा सकती थी।

AIM-120 AMRAAM एक फायर एंड फॉरगेट एयर-टू-एयर मिसाइल है, जिसमें सक्रिय रडार गाइडेंस सिस्टम होता है और यह लगभग 4,900 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ सकती है। यह मिसाइल एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।

Related Articles

Back to top button