
gmedianews24.comनई दिल्ली, 10 अक्टूबर। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घर की साफ-सफाई, पेंटिंग और सजावट की तैयारियों में जुट जाते हैं। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार सही रंगों का चयन न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है।
लिविंग रूम के लिए रंग:
लिविंग रूम घर का अहम हिस्सा होता है, क्योंकि यहां मेहमान आते हैं। इसके लिए सफेद, क्रीम, हल्का भूरा और गुलाबी रंग शुभ माने जाते हैं। पर्दे और कुशन कवर में भी इन्हीं रंगों का उपयोग माहौल को खुशनुमा बनाता है।
किचन के लिए रंग:
रसोई को परिवार की ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इसके लिए सफेद रंग सबसे उपयुक्त है। सफेद रंग धन-धान्य और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि सफेद रंग जल्दी मैला हो सकता है, लेकिन नियमित सफाई से रसोई में स्वच्छता और सकारात्मकता बनी रहती है।
बेडरूम के लिए रंग:
बेडरूम आराम और सुकून पाने का स्थान है। यहां हल्के और सौम्य रंग जैसे आसमानी नीला, हल्का हरा, गुलाबी और क्रीम रंग सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये रंग दांपत्य जीवन में सामंजस्य और खुशहाली बनाए रखने में मदद करते हैं।
बाथरूम के लिए रंग:
बाथरूम में सफेद और गुलाबी रंग का उपयोग शुभ माना गया है। गुलाबी रंग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है।
रंगाई-पुताई के समय ध्यान रखने योग्य बातें:
-
गहरे या काले रंगों का अधिक उपयोग न करें, ये सकारात्मकता और प्रकाश को कम कर सकते हैं।
-
पेंटिंग से पहले नमी या सीलन वाली जगहों की मरम्मत कर लें।
-
पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित पेंट का चुनाव करें।
-
दीपावली से 10–12 दिन पहले पेंटिंग का काम पूरा कर लें, ताकि धूल और गंध घर से पूरी तरह दूर हो जाए।





