
gmedianews24.com/देहरादून/रुद्रप्रयाग। इस वर्ष केदारनाथ धाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार तक केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख हो गई है। खास बात यह है कि मंदिर के कपाट बंद होने में अभी भी 14 दिन बाकी हैं। अकेले बुधवार को 5,614 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।
पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
2024 में पूरे यात्रा सीजन के दौरान 16,52,076 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस बार अभी तक की संख्या ही पिछले साल के आंकड़े को पीछे छोड़ चुकी है।
कपाट 23 अक्टूबर को होंगे बंद
केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 23 अक्टूबर (भाई दूज) के दिन शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे।
चारधाम यात्रा में भी रिकार्ड तोड़ भीड़
उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 4 मई से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक 47,29,555 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) की।






