
gmedianews24.com/कोरबा में 71वें वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर सेंट जेवियर स्कूल और न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण का महत्व समझाना, वन विभाग के प्रयासों से अवगत कराना और उनके उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
यह आयोजन नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया और कोरबा वन मंडल के सहयोग से किया। सेंट जेवियर स्कूल में उप वनमंडलाधिकारी आशीष खेलेवार और न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में उप वनमंडलाधिकारी तोषी वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्यजीव केवल जंगल की शोभा नहीं, बल्कि पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन के रक्षक हैं







