[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर रायपुर EOW स्पेशल कोर्ट में सुनवाई जारी है। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि ईडी को 3 महीने और EOW को 2 महीने के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर अभियोजन पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि 3 महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी। याचिका में कहा गया है कि शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू बंसल के बयान के आधार पर ही चैतन्य को आरोपी बनाया गया है, जबकि वह फरार हैं।

Related Articles

Back to top button