
gmedianews24.com/महासमुंद। जिले में नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चंद्रपुर से धनबाद जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (JH 10 CJ 1511) में अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में शमा खान (32), जरीन खान (9) और आतीश खान (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हुए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







