[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

gmedianews24.com/बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह चौक में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने नवाडीह चौक पर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की, जिससे देर रात तक बिलासपुर-सीपत मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा निवासी खिलेश चंद्राकर (19) सोमवार को अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अकलतरा गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ता भटककर वह एनटीपीसी रोड की जगह सीपत के नवाडीह चौक तक पहुंच गया। इसी बीच बलौदा की ओर से आ रहे कोयला लोडेड ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि खिलेश ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखवाया। लेकिन, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते नवाडीह चौक पर मोटरसाइकिलों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Related Articles

Back to top button