[metaslider id="31163"]
Featuredज्ञान विज्ञान

नई दिल्ली: दशहरा 2025 पर करें शुभ दान, जानें क्या है सबसे लाभकारी वस्तुएं

gmedianews24.com/नई दिल्ली। विजयादशमी या दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस शुभ अवसर पर लोग पूजा-पाठ, शस्त्र पूजा, रावण दहन और दान-पुण्य जैसे अनुष्ठान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी के दिन किया गया दान व्यक्ति को अक्षय फल देता है।

दान के लिए शुभ वस्तुएं

  1. अन्न और वस्त्र का गुप्त दान
    शास्त्रों के अनुसार इस दिन गुप्त दान करना सबसे शुभ माना जाता है। जरूरतमंद, गरीब या ब्राह्मण को अन्न और वस्त्र का दान करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  2. झाड़ू का दान
    झाड़ू को धन का प्रतीक माना जाता है। किसी धार्मिक स्थान या जरूरतमंद को नई झाड़ू का दान करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  3. पीले वस्त्र और मिठाई
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे पर पीले वस्त्रों का दान शुभ माना जाता है। इससे कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और करियर में उन्नति होती है।
  4. सुहाग की सामग्री
    सुहागिन महिलाओं को इस दिन शृंगार की सामग्री दान करनी चाहिए। इससे मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है।

दान करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • दान हमेशा ब्राह्मणों, साधुओं या जरूरतमंदों को करें।
  • नुकीली, धारदार या चमड़े की वस्तुओं का दान न करें।
  • दान करते समय किसी को नहीं बताएं और घमंड न करें।

Related Articles

Back to top button