
gmedianews24.com/चेन्नई। तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर और नेता विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार देर रात चेन्नई पुलिस को एक कॉल के जरिए सूचना दी गई कि विजय के घर में बम रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी और बम स्क्वॉड ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अब तक किसी विस्फोटक पदार्थ के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
उधर, विजय की करूर में आयोजित चुनावी रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। रविवार को इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 95 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 51 की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को करूर में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली आयोजित हुई थी। प्रशासन से 10 हजार लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंच गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भगदड़ मच गई।




