[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

मोदी बोले- कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही:हमने टैक्स घटाया, वो अब भी लूट में लगे; 2जी का दौर भूल गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे। उन्होंने जनता को करीब 38 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान PM ने आत्मनिर्भर भारत, GST बचत उत्सव, कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात की।

PM ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की शुरुआत हुई तो भारत पीछे रह गया था। सोशल मीडिया पर चुटकुले चलते थे। जाने क्या-क्या लिखा जाता था। अब भारत स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी वाला पांचवां देश बन गया है।

मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों में जारी लूटतंत्र का भी जिक्र किया। PM ने कहा, केंद्र सरकार ने टैक्स घटा दिया, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार जनता तक इसका लाभ नहीं पहुंचा रही है। वे अपना टैक्स लगाकर लूट में लगे हैं। अभी भी हरकत से बाज नहीं आ रहे।

प्रधानमंत्री का 15 महीनों में छठा ओडिशा दौरा था। उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए के कई बड़े रेल, एजुकेशन और हेल्थ प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। साथ ही BSNL के स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button