[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 5 की मौत:डोंगरगढ़-बालोद में तीन बाइक सवार की मौत

छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। राजनांदगांव के मुंदगांव इलाके में एक पिकअप और बाइक आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने दोस्त के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

कोरबा जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सड़क हादसा मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। ट्रांसपोर्टर अपनी मां और मौसा के साथ पंजाब अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने जा रहे थे।

वहीं, बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद के पास हुआ।

Related Articles

Back to top button