[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा/रायपुर: ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने का ऐलान

gmedianews24.com/कोरबा/रायपुर, 27 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठने का ऐलान किया है। यह कदम उन्होंने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग पूरी न होने पर उठाया है।

22 सितंबर को कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कलेक्टर को तीन दिन में हटाने की मांग की थी, जिसमें 14 गंभीर आरोप लगाए गए थे। निर्धारित समय बीत जाने के बाद कार्रवाई न होने पर उन्होंने धरने का निर्णय लिया।

कंवर ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर जानबूझकर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने शराब, कोयला, दवा खरीदी और पीएससी भर्ती घोटालों का खुलासा किया था, लेकिन मौजूदा मामले में अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं।

उनके इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और ब्यूरोक्रेसी में भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button