[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

नवरात्रि पर धर्मांतरण रोकने को लेकर हिंदू संगठनों की सक्रियता

gmedianews24.com/बिलासपुर, 27 सितंबर 2025। इस बार नवरात्रि पर्व के दौरान बिलासपुर में धर्मांतरण रोकने के लिए अलग नजारा देखने को मिला। दुर्गा पंडालों में बैनर लगाकर संदेश दिया गया कि धर्म परिवर्तन बंद करो और ऐसे लोगों पर भरोसा मत करो जो अपने धर्म का पालन नहीं करते।

धर्म जागरण के तहत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और ध्वज यात्रा भी निकाली गई। वहीं, चर्चों पर नोटिस चस्पा किया गया कि यह स्थान केवल ईसाई धर्म के विश्वासियों के लिए है और अन्य लोग अपनी इच्छा से आएंगे और विवाद की स्थिति के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभाओं के बहाने धर्मांतरण कराने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। पिछले चार महीनों में सकरी, मस्तूरी, पचपेड़ी, सीपत, सरकंडा और राजेंद्र नगर सहित कई इलाकों में 30 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें हिंदुओं को बरगलाकर धर्मांतरण कराने के आरोप लगे और पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।

Related Articles

Back to top button