
gmedianews24.com/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक आदिवासी युवती के साथ उसके बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्तों ने मिलकर कार में गैंगरेप किया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
घटना का क्रम
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार रात अपने बॉयफ्रेंड (18) के घर पर रुकी थी। रात लगभग 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद उसके बॉयफ्रेंड के परिचित दो युवक कार से आए और उसे अपने साथ बैठाकर सुनसान इलाके ले गए। यहां युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।
पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में हंगामा
मामले की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोग अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित लोग एसपी की गाड़ी को घेरकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।







