[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा के कसनिया में बाइक सवारों ने घर-दुकान पर की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में बाइक सवार दो हमलावरों ने बुधवार को एक बंद घर और दुकान पर दो राउंड फायरिंग की। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद हुआ है।

मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वे घर के अंदर थे, जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उस समय उनके पिता और बहन दरवाजे के पास खड़े थे। गोलीबारी के बाद सभी तुरंत घर के अंदर चले गए। एक गोली दुकान के शटर पर लगी, जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर जा लगी।

वसीम ने कहा कि उनके छोटे भाई का कोर्ट में एक मामला चल रहा है, और इसी विवाद से जुड़े लोगों की ओर से यह घटना की गई हो सकती है।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button