[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

एशिया कप में पाक खिलाड़ियों के भड़काऊ इशारों पर BCCI ने दर्ज की शिकायत

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है।

21 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने भड़काऊ इशारे किए थे। हारिस रऊफ ने आसमान से विमान गिराने का इशारा किया, जबकि साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाने के बाद गन सेलिब्रेशन किया।

मैच के दौरान भारतीय फैंस विराट कोहली के नाम से नारे लगाकर रऊफ को चिढ़ा रहे थे। गौरतलब है कि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में कोहली ने रऊफ की लगातार दो गेंदों पर छक्के जड़े थे। इसी बात से नाराज रऊफ ने दर्शकों की ओर भड़काऊ इशारे किए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद भारतीय फैंस ने उनकी कड़ी आलोचना की।

रऊफ ने मैच के दौरान भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से बहस भी की। मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि हमने इसका जवाब बल्ले से दिया।

Related Articles

Back to top button