[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नोएडा में पीएम मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया शुभारंभ, कारोबारियों से की मुलाकात

gmedianews24.com/नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कारोबारियों से मुलाकात कर उनके अनुभव और सुझाव जाने। पीएम मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन कपूर से भी मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक ट्रेड शो में मौजूद रहेंगे और इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अनुमान है कि इस बार शो में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होगा।

इधर, शो में एंट्री न मिलने पर कुछ कारोबारी भड़क गए और पुलिस से नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने कारोबारियों को सुबह 8 बजे बुलाया था, लेकिन वे देरी से पहुंचे, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें वापस भेजना चाहा। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर उन्हें समझाते हुए भी नजर आए।

यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें रूस पार्टनर देश के रूप में शामिल है। पहली बार यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो भी देखने को मिलेगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। करीब 2400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और हर दिन सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button