[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

सक्ति: फर्जी फेसबुक आईडी से अश्लील संदेश भेजने वाले दो आरोपी दोषी, अदालत ने सुनाई सजा

gmedianews24.com/सक्ति (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजने के मामले में जय प्रकाश अग्रवाल और अमन गर्ग को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दोषी करार दिया।

जांच में पता चला कि जय प्रकाश के मोबाइल से फर्जी आईडी बनाई गई थी, जबकि इसका संचालन अमन गर्ग के मोबाइल से किया जा रहा था। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने फेसबुक मुख्यालय, कैलिफोर्निया से जानकारी मंगवाई और साइबर सेल से तकनीकी परीक्षण कराया।

अदालत ने दोनों आरोपियों को आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और भारतीय दंड संहिता की धारा 509(बी) के तहत दोषी ठहराया। दोनों को तीन-तीन साल का सश्रम कारावास और 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही पीड़िता को 20 हजार रुपए का मुआवजा भी देना होगा।

Related Articles

Back to top button