
gmedianews24.com/अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद स्थल पर बनने वाली मस्जिद का लेआउट प्लान खारिज कर दिया है। सरकारी विभागों द्वारा अनिवार्य अनापत्ति प्रमाणपत्र (NoC) न जारी करने के कारण यह कार्रवाई की गई।
सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के फैसले के बाद सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी गई थी। ट्रस्ट ने 23 जून 2021 को प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक कोई अपडेट नहीं आया।





