
gmedianews24.com/नई दिल्ली। नवरात्रि के पहले दिन देश की टॉप 3 ऑटोमोबाइल कंपनियों मारुति, हुंडई और टाटा मोटर्स ने 51 हजार से ज्यादा कारें बेचीं। GST की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने से कारें 4 साल पहले के स्तर पर सस्ती हो गई हैं। इसके अलावा कंपनियां 10% से अधिक फेस्टिव डिस्काउंट भी दे रही हैं।
छोटी कारों पर GST 28% से घटकर 18% हो गया है।
-
4 मीटर तक लंबी और 1200CC पेट्रोल कार पर अब 18% GST लगेगा।
-
4 मीटर तक लंबी और 1500CC डीजल कार पर भी GST 18% होगा।
-
4 मीटर से लंबी और उच्च इंजन क्षमता वाली कारों पर 40% GST लागू होगा।





