[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, जीवन में नहीं होगी अन्न-धन की कमी

gmedianews24.com/ नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा-अर्चना करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। इस पौधे को साफ जगह और उत्तम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस पौधे को किस दिशा (Tulsi Plant direction) में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र में तुलसी को लगाने के नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। अगर महीने की बात करें, तो कार्तिक और चैत्र के महीने में तुलसी को लगाने के लिए उत्तम माना जाता है। तुलसी लगाने के लिए नियम का पालन करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

Related Articles

Back to top button