
gmedianews24.com/सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में मूंगफली खाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद भयानक रूप ले गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र को बोलेरो से रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें पिता-पुत्र को वाहन से उछलते हुए देखा जा सकता है। बेटे ने करीब एक मिनट तक छटपटाया, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार तिवरागुड़ी के रहने वाले हैं और उनके खेत एक-दूसरे के पास हैं। दोनों परिवारों ने मूंगफली बोई थी और फसल तैयार हो गई थी। रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी ने आरोप लगाया कि उनके खेत की मूंगफली त्रिवेणी रवि का बेटा उखाड़कर खा रहा था, जिसे लेकर झगड़ा शुरू हुआ।
झगड़े के बाद मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। थोड़ी देर बाद नकना चौक के पास ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथियों ने बोलेरो चलाकर दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस हमले में एक छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







