
gmedianews24.com/दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंजीनियर वैभव खंडेलवाल के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव ने पहले फर्जी कंपनी बनाकर और दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खुद को बड़ा नशीली दवाओं का सेलर बताकर कारोबार शुरू किया था।
नशीली दवाइयों की बरामदगी
पुलिस ने चार दिन पहले वैभव के पास से नशे में उपयोग की जाने वाली अलग-अलग ब्रांड की 17,208 गोलियां और 12 सिरप जब्त की थी। पूछताछ में वैभव ने अपने सहयोगियों की जानकारी दी, जिनके माध्यम से वह ग्राहकों तक नशीली दवाओं की आपूर्ति करता था।
सहयोगियों की गिरफ्तारी
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने 25 सितंबर को गवाहों के साथ पोटिया रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर तीनों सहयोगियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं:
-
कुणाल यादव – पास से अल्प्रज़ोलम की 1 स्ट्रीप (10 गोलियां) जब्त
-
वासु सिंह राजपूत – पास से अल्प्रज़ोलम की 2 स्ट्रीप (20 गोलियां) जब्त
-
अब्दुल अलीम – पास से अल्प्रज़ोलम की 15 गोलियां जब्त





