
PM Modi : दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम राष्ट्र को संबोधित किया। 20 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने देशवासियों से ‘GST बचत उत्सव’ में भाग लेने का आह्वान किया, जो सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान, उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कोरबा: चरित्र शंका में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या
प्रधानमंत्री ने कहा, “कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जाएगा। मेरा आप सभी से आग्रह है कि केवल वही खरीदें, जिसमें हमारे देश का पसीना हो। हमारे देश के किसानों, श्रमिकों और छोटे दुकानदारों की मेहनत हो।”
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य न केवल उपभोक्ताओं को जीएसटी कटौती का लाभ पहुंचाना है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करना भी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 के तहत कई वस्तुओं पर कर की दरों में कटौती की गई है, जिससे वे आम आदमी के लिए और भी किफायती हो जाएंगी।
उन्होंने देश के युवाओं और कारोबारियों से भी अपील की कि वे देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें और उन्हें वैश्विक मंच पर ले जाने में मदद करें। यह संबोधन ऐसे समय में आया है जब सरकार जीएसटी प्रणाली में सुधार कर रही है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति देने की उम्मीद है।







