[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

Janjgir-Champa : जांजगीर-चांपा: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, गर्दन पर चाकू से वार

Janjgir-Champa :  जांजगीर-चांपा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दुखद घटना पड़ोसी से हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश के दौरान हुई।

कोरबा: चरित्र शंका में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बड़े भाई अपने छोटे भाई और पड़ोसी के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने गए थे। लेकिन, समझाने-बुझाने की कोशिश के दौरान छोटा भाई इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपने बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button