शारदीय नवरात्र 2025: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

gmedianews24.com/नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र 2025 सोमवार, 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 1 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इसके अगले दिन, 2 अक्टूबर को दशहरा और दुर्गा विसर्जन का पर्व मनाया जाएगा। इस नौ दिनों की अवधि को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व प्राप्त है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नवरात्र के दौरान माता रानी की कृपा पाने के लिए कुछ बातों का पालन बेहद जरूरी है।
पूजा के समय ध्यान रखने योग्य बातें:
-
पूजा के समय आपका तन और मन दोनों स्वच्छ होना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
-
पूजा स्थल की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-
अपने मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार न रखें।
भूल से भी न करें ये गलतियां:
-
नवरात्र के दौरान मांसाहार, शराब या किसी अस्वस्थ्यकर वस्तु का सेवन न करें।
-
जो साधक व्रत करते हैं, उन्हें सात्विक भोजन ही करना चाहिए, अन्यथा व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता।
-
क्रोध, झूठ बोलना, किसी का अपमान करना, जुआ खेलना या अनैतिक कार्य करने से मां दुर्गा की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का सुझाव है कि केवल नवरात्र के समय ही नहीं, बल्कि इन आदतों का हमेशा के लिए त्याग करना चाहिए। तभी साधक को माता रानी का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।





