[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

शराब घोटाला: 23 लोगों के खिलाफ ईडी जांच, हर महीने कार्टून में 960 करोड़ रुपए राजीव भवन पहुंचाए गए

gmedianews24.com/कोरबा। राज्य में हुए 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि घोटाले का पैसा कार्टून में भरकर हर महीने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाया जाता था।

जानकारी के अनुसार, अनवर ढेबर के मैनेजर दीपेन चावड़ा हर बार 10 कार्टून कार से लेकर जाते थे, जिसमें प्रत्येक कार्टून में 1 करोड़ रुपए होते थे। यानी एक बार में 10 करोड़ रुपए पहुंचाए जाते थे। इस प्रक्रिया को हर महीने चार बार दोहराया जाता था, यानी 40 कार्टून में 40 करोड़ रुपए हर महीने कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचते थे। यह पैसा कार्यालय के कर्मचारी देवेंद्र डड़सेना के पास रखा जाता था और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के नाम से जमा किया जाता था।

ईडी की जांच में यह भी पता चला कि पिछले तीन साल में कुल 960 करोड़ रुपए इसी तरह पार्टी फंड के रूप में राजीव भवन पहुंचाए गए। घोटाले की रकम में से 1000 करोड़ रुपए कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल के पास गए।

साथ ही, तांत्रिक केके श्रीवास्तव को चैतन्य बघेल के माध्यम से 90 करोड़ रुपए दिए गए, जिन्हें कार्टून में भरकर पहुंचाया गया। जांच में सामने आया कि चैतन्य की कंपनी बघेल बिल्डकॉन कुम्हारी में 18 करोड़ की विट्ठल ग्रीन सिटी डेवलप कर रही है।

ईडी ने अब तक 23 लोगों के खिलाफ जांच दर्ज की है। चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कारोबारी पप्पू बंसल ने कबूल किया है कि सिंडिकेट से चैतन्य को 1000 करोड़ रुपए मिले, जिन्हें दोनों मिलकर इधर-उधर कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button