[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में करैत सांप ने परिवार पर किया हमला: बाप-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर; अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

gmedianews24.com/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को करैत सांप ने डस लिया, जिससे पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम न होने और समय पर इलाज न मिलने के कारण यह हादसा हुआ। यह घटना बालको थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, चूड़ामणि भारद्वाज (52) बालको प्लांट में काम करते थे। वह अपनी पत्नी रजनी (41) और 10 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे चूड़ामणि को सांप ने डस लिया। इसे केवल कीड़ा समझकर उन्होंने फिर से सो गए। कुछ देर बाद सांप ने बेटे प्रिंस को डस लिया, जिससे वह रोते हुए जाग गया।

इसके बाद पति-पत्नी भी उठे, और इसी दौरान कम्बल में छिपा सांप मां रजनी को भी डस गया। परिजनों ने तुरंत मदद के लिए बाहर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को गोपालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

लेकिन चूड़ामणि के भाई द्वारिका भारद्वाज का आरोप है कि आधे घंटे तक आवाज लगाने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाहर आई और इंजेक्शन न होने का हवाला देकर इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों को ऑटो से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पिता और बेटे की समय रहते जान नहीं बचाई जा सकी।

मां रजनी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना इलाके में सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Back to top button