[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

झारखंड में कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन: रेलवे ट्रैक पर बैठकर ST में शामिल करने की मांग

gmedianews24.com/झारखंड। कुड़मी समाज के लोग शनिवार, 20 सितंबर को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सुबह से ही पारंपरिक परिधान पहनकर ढोल-मांदर के साथ रेलवे ट्रैक पर उतर गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह, चक्रधरपुर, जामताड़ा, बोकारो सहित कई जिलों में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और ट्रेनों को रोक दिया। आंदोलन के मद्देनजर रांची के 4 रेलवे स्टेशनों पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

कुड़मी समाज झारखंड, बंगाल और ओडिशा के 100 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन रोकने की योजना बना रहा है, जिनमें झारखंड के 40 स्टेशन शामिल हैं। राजधानी रांची से सटे मुरी, टाटीसिल्वे और मेसरा स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारी ट्रैक पर उतरे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मुरी स्टेशन पर 500 आरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं।

कुड़मी समाज के नेता ओमप्रकाश महतो ने कहा कि “हम किसी भी सड़क मार्ग को प्रभावित नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से है। इसलिए रेल मार्ग को बाधित किया जाएगा।” इस आंदोलन का समर्थन आजसू सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने किया है।

Related Articles

Back to top button