[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में मुठभेड़ में घायल जवान शहीद, आतंकियों की तलाश जारी

gmedianews24.com/जम्मू-कश्मीर। उधमपुर जिले में शुक्रवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान शनिवार सुबह शहीद हो गए। यह मुठभेड़ दूदू-बसंतगढ़ और डोडा के भद्रवाह में सोजधार के जंगलों में चल रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान छिपे हुए जैश के 2-3 आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। मुठभेड़ वाले इलाके को रातभर कड़ी घेराबंदी में रखा गया। शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस फोर्स आतंकियों की तलाश में भेजी गई है।

आतंकियों की तलाश में किश्तवाड़ में भी ऑपरेशन चलाया गया, जहां शुक्रवार रात से ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

इससे पहले 8 सितंबर को कुलगाम में ऑपरेशन गुड्‌डर के दौरान हुए एनकाउंटर में भी 2 जवान शहीद हुए थे। इनमें कैथल के लांसनायक नरेंद्र सिंधु और उत्तर प्रदेश के पैरा कमांडो प्रभात गौड़ शामिल थे। उस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button