[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और मुंबई में किया विकास कार्यों का उद्घाटन और निरीक्षण

gmedianews24.com/गुजरात/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर और मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहे। सुबह करीब 10 बजे भावनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट से जवाहर ग्राउंड तक रोड शो किया। रोड शो के मार्ग को “विकसित भारत” के पोस्टर्स से सजाया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने भावनगर में डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के दौरान सौराष्ट्र और गुजरात में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय, गुजरात मैरीटाइम बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्ड से जुड़ी हुई हैं।

पीएम मोदी ने सागरमाला 2.0 के लिए 75,000 करोड़ रुपए, शिप बिल्डिंग फायनेंशियल असिस्टेंट के लिए 24,736 करोड़ रुपए, मेरीटाइम डेवलपमेंट फंड के लिए 25,000 करोड़ रुपए, और शिप बिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम के लिए 19,989 करोड़ रुपए के अनुदान की घोषणा की। इसके अलावा पटना, वाराणसी और कोलकाता में जल मेट्रो के विकास के लिए 2,700 करोड़ रुपए का अनुदान भी घोषित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भावनगर से अहमदाबाद के लोथल में नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) का निरीक्षण किया और मुंबई में बैलार्ड पियर पर अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत विकसित किया गया है और करीब 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो हर साल 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।

Related Articles

Back to top button