Featuredदेश
Deepak Gupta
Send an email
September 19, 2025
जम्मू बस स्टैंड से फरार आतंकी आरोपी मोहम्मद रफीक शेख गिरफ्तार

.gmedianews24.com/जम्मू। सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस जम्मू ने लंबे समय से फरार चल रहे आतंकी आरोपी मोहम्मद रफीक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। रफीक डोडा जिले के भद्रवाह के चक्रभाटी का रहने वाला है और आतंकवाद से जुड़े एक मामले में वॉन्टेड था।
खुफिया इनपुट के आधार पर फ्यूजीटिव ट्रैकिंग टीम ने विशेष अभियान चलाया और उसे जम्मू बस स्टैंड से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत (ज्यूडीशियल कस्टडी) में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रफीक की गिरफ्तारी से आतंकवाद से जुड़े कई मामलों की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।







