[metaslider id="31163"]
Featuredज्ञान विज्ञान

मासिक शिवरात्रि: कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर महादेव और मां पार्वती की होगी पूजा

.gmedianews24.com/नई दिल्ली। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को देवों के देव महादेव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के पालन से विवाहित जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं, अविवाहित जातकों के लिए यह व्रत शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने में लाभकारी माना जाता है।

साधक (पुरुष और स्त्री) मासिक शिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान शिव और मां पार्वती से अपने मनोकामना की प्राप्ति की प्रार्थना करते हैं।

विशेष रूप से आश्विन माह की मासिक शिवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि वे सही समय पर व्रत और पूजा कर सकें।

Related Articles

Back to top button