[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा जारी

/gmedianews24.com/रायपुर, 18 सितंबर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा के तीसरे दिन राजनांदगांव और दुर्ग में मोदी सरकार पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि वोट चोरी के आरोपों में डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यात्रा के दौरान अजान की आवाज़ आने पर पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

इस मौके पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग देश का नहीं, भाजपा का बन गया है। उन्होंने बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों पर भी भाजपा सरकार को निशाना बनाया। बघेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बिजली दरें नहीं बढ़ाईं, लेकिन भाजपा ने आते ही दरें बढ़ा दीं और बिजली कटौती भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर और जनता त्रस्त हैं और दिनदहाड़े हत्याओं की घटनाएँ बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button