
/gmedianews24.com/जांजगीर-चांपा, 18 सितंबर। जिले में अवैध रेत खनन को लेकर कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में रेत खनन, परिवहन और कलेक्टर-एसडीएम को पैसे देने की बातचीत सुनाई दे रही है।
विधायक ने खुद इस ऑडियो को AI जनरेट बताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। ऑडियो दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है, जिसमें तत्कालीन अधिकारियों और विधायक के बीच 10 लाख की डील का जिक्र है।
ऑडियो में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं रोशन भास्कर और राजेश भारद्वाज की आवाजें भी सुनी जा रही हैं। अभी तक ऑडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले ने राजनीतिक बहस भी तेज कर दी है।






