
gmedianews24.com/नई दिल्ली, 18 सितम्बर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने 31 मिनट के प्रजेंटेशन में दावा किया कि कर्नाटक सहित कई राज्यों में कांग्रेस समर्थकों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।
राहुल अपने साथ कर्नाटक के कुछ ऐसे वोटर्स को भी मंच पर लाए, जिनके नाम सूची से डिलीट हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दोषियों को बचा रहे हैं।
वहीं, चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से नाम ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जाते और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।





