
.gmedianews24.com/नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंच पर केवल एक कुर्सी रखी गई है, यानी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह राहुल गांधी ही संबोधित करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…”।
कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी आज भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोपों से जुड़े नए दावे कर सकते हैं। राहुल पहले ही भाजपा पर चुनाव आयोग की मिलीभगत से बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का आरोप लगा चुके हैं।
गौरतलब है कि 1 सितंबर को बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी ने कहा था— “वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है।” इसके बाद 11 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में उन्होंने कहा था— “हम वोट चोरी के डायनामिक एक्सप्लोसिव सबूत देंगे।”





