
gmedianews24.com/इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने सैन्य अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आदेश दिया था। यह बड़ा खुलासा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कश्मीरी कहते हुए नजर आ रहा है— “जनरल हेडक्वार्टर ने शहीदों को सम्मान देने और अंतिम सलामी पेश करने का आदेश दिया है। कोर कमांडरों को जनाजों के साथ चलने और वर्दी में उनकी सुरक्षा करने को कहा गया।”
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी पाकिस्तानी सैनिकों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में मौजूद दिखे थे।
भारत के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर में एयर स्ट्राइक के दौरान 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया था। अब इस नए वीडियो ने एक बार फिर पाकिस्तान की आतंकियों से करीबी संबंधों की पोल खोल दी है।





