[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौता, हमले की स्थिति में देंगे एक-दूसरे का साथ

gmedianews24.com/रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत यदि किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों पर हमला माना जाएगा।

सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह समझौता न केवल उनकी सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि विश्व शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस समझौते के तहत सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग को और विकसित किया जाएगा।

यह बैठक रियाद के यमामा पैलेस में हुई, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

रॉयटर्स से बातचीत में एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने बताया कि इस समझौते के तहत हर तरह का सैन्य सहयोग शामिल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसमें पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी शामिल है, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की।

Related Articles

Back to top button