[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बिलासपुर में रईसजादों का उपद्रव, पुलिस ने 20 कारों को किया जब्त

gmedianews24.com/बिलासपुर। न्यायधानी में अमीरजादों द्वारा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात मस्तूरी रोड पर 15 से 20 कारों में सवार युवकों ने सरेआम उपद्रव मचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया।

यह पहला मौका नहीं है जब बिलासपुर में इस तरह की हरकत सामने आई हो। दो महीने पहले भाजपा नेता के करीबी कुछ रईसजादों ने नई कार खरीदने पर जश्न मनाने के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। उस दौरान ड्रोन से वीडियो शूट कर रील्स बनाई गई थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।

पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रतनपुर रोड पर तैनात एएसआई केके मरकाम और उनकी टीम ने गाड़ियों को रोककर चालानी कार्रवाई करते हुए 2000-2000 रुपये का जुर्माना लगाया था। हालांकि, उस समय एडिशनल एसपी ने न तो उपद्रव करने वाले युवकों के नाम उजागर किए और न ही चालान की गई गाड़ियों के नंबर बताए।

फिर भी उस घटना पर केवल चालान की कार्रवाई होने से सवाल उठे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन से जवाब मांगा था। इसके बाद पुलिस को सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button