gmedianews24.com/सुकमा। जिले में आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में नक्सलियों को नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है, हालांकि सुरक्षा कारणों से फिलहाल मुठभेड़ का सटीक स्थान उजागर नहीं किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इससे पहले बुधवार (17 सितंबर) को बीजापुर जिले में पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर किया था। वहीं, इसी दिन छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली जिले में हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों की मौत हुई थी।







