[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

झरना पारा में घर की छत पर मिला 8 फीट लंबा अजगर, स्नैक कैचर टीम ने किया रेस्क्यू

gmedianews24.com/कोरबा। जिले के झरना पारा इलाके में सोमवार देर रात एक घर की छत पर करीब 8 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्नैक कैचर टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

मकान मालिक आरएस साहू ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद जब वे छत का दरवाजा बंद करने पहुंचे, तो पीछे से आवाज आई। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो सामने ही एक विशालकाय अजगर मौजूद था।

घटना की जानकारी मिलते ही सर्प मित्र उमेश यादव और उनकी टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान अजगर स्नैक कैचर के हाथ में लिपट गया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

सर्प मित्र उमेश यादव ने बताया कि अजगर जहरीला नहीं होता, लेकिन यह अपने शिकार को जकड़कर दम घोटकर मारने की क्षमता रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में अक्सर भूखे अजगर खुले इलाकों और घरों के आसपास नजर आ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button