[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस…चैतन्य के खिलाफ 7000 पन्नों का चालान पेश:4 बंडल दस्तावेज लेकर आई ED, EOW-ACB ने मांगी 7 दिन की रिमांड

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ED ने आज रायपुर कोर्ट में 7 हजार पन्नों से ज्यादा का चालान पेश किया है। ED के अधिकारी 4 बंडल दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे थे। वहीं चैतन्य की रिमांड के लिए EOW-ACB ने भी कोर्ट में आवेदन लगाया है।

EOW-ACB ने चैतन्य से पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी है, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कल यानी मंगलवार को फिर से सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि अब EOW-ACB की भी टीम भी घोटाले को ले कर पूछताछ कर जांच करेगी।

वहीं हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी मामले में सुनवाई अधूरी रह गई। 19 सितंबर को फिर सुनवाई होगी। चैतन्य बघेल को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। चैतन्य ने ED की कार्रवाई को चुनौती दी है। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई।

इसके अलावा चैतन्य बघेल की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने पर जेल के अधिकारियों ने कोर्ट में पेश किया। चैतन्य के खिलाफ शराब घोटाला, कोल लेवी, महादेव सट्टा ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। चैतन्य बघेल की 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तारी हुई थी, तब से रायपुर जेल में बंद है।

Related Articles

Back to top button