[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

समय से पहले लौट रहा मानसून, कई राज्यों में अभी भी बरसात का दौर जारी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है और इस बार मानसून सामान्य समय से पहले लौट रहा है।

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। सामान्य तौर पर मानसून की वापसी की तिथि 17 सितंबर के आसपास मानी जाती है, जबकि पूरे देश से मानसून की विदाई 15 अक्तूबर तक होती है।

इस साल मानसून ने भी समय से पहले दस्तक दी थी और अब वापसी भी समय से पहले हो रही है। बता दें कि साल 2015 के बाद यह पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी विदा हो रहा है। उस समय 4 सितंबर से ही वापसी शुरू हो गई थी।

हालांकि, मानसून की वापसी के बावजूद देश के कई हिस्सों में अभी भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button