
रायपुर में पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। अब 4 दिन बाद DKS अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है।
पीड़िता की बहन ने बताया कि पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात को घर से बाहर निकाल दिया था। उससे मारपीट की थी। गर्दन पर लात रख दिया था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी है। बहन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित कर रहा था।







