[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

बार-बार बीमार पड़ रहे हैं घर के सदस्य? वास्तु उपायों से दूर हो सकती है नेगेटिव एनर्जी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ बीमारियों का होना आम बात है, लेकिन यदि घर में लगातार कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है और तमाम कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य समस्याएं कम नहीं हो रही हैं, तो इसके पीछे वास्तु दोष भी कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा परिवार के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालती है। कुछ सरल उपाय अपनाकर इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

खाने की दिशा और समय का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र बताता है कि खाना खाते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और भोजन का असर शरीर पर सही ढंग से पड़ता है। गलत दिशा में भोजन करने से पाचन संबंधी दिक्कतें और तनाव की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही भोजन का स्थान साफ-सुथरा और समय निश्चित होना भी जरूरी है।

पुरानी और बेकार चीजें निकालें
घर, खासकर बेडरूम और किचन में पुराना सामान और कबाड़ जमा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। बारिश के मौसम में इससे बीमारियां फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। घर को साफ, हवादार और व्यवस्थित रखना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

घर के बाहर भी रखें सफाई
वास्तु के अनुसार, मुख्य दरवाजे के सामने गड्ढा या गंदगी होना अशुभ माना जाता है। इससे मच्छर-मक्खियों जैसी बीमारियां फैलाने वाली समस्याएं पैदा होती हैं और साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता है। इसलिए दरवाजे के सामने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button