[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा जिला जेल से फरार सभी आरोपी पकड़े गए, चौथा आरोपी हाटी जंगल से गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा। जिला जेल से फरार हुए चौथे आरोपी को कोरबा पुलिस ने हाटी के जंगल से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदशेखर राठिया के रूप में हुई है। इससे पहले फरार चार में से तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सभी फरार आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अभिंवकांत सिंह, एएसआई अजय सिंह, आरक्षक सुजीत कुरी, अनिल साहू और हरीश मरावी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button