[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

तुलसी पूजन: सूर्योदय से पहले जल चढ़ाना होता है सबसे शुभ, जानें ज्योतिषीय महत्व

gmedianews24.com/भारतीय संस्कृति में तुलसी का स्थान अत्यंत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप हैं और भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय हैं। यही कारण है कि तुलसी पूजन और देखभाल के लिए विशेष नियम बताए गए हैं।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार तुलसी में जल चढ़ाने का सबसे शुभ समय सूर्योदय से पहले का होता है। इस समय किए गए पूजन का फल अत्यधिक मिलता है। मान्यता है कि स्नान करके, साफ वस्त्र धारण कर और अन्न ग्रहण से पहले तुलसी को जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में आर्थिक प्रगति होती है।

धार्मिक मान्यता है कि तुलसी में जल अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। वहीं नियमों की अनदेखी करने पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button